गैंगरेप के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर FIR, पार्टी से भी हुए निष्काषित
2/22/2021 11:47:45 AM

शहडोल(अजय नामदेव): 20 वर्षीय युवती को घर के सामने से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित युवती का बयान आया सामने, पीड़िता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की दास्तां बया कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि भाजपा जैतपुर मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने युवती को अगवा कर 3 दिन तक दुष्कर्म किया है । जिसमें एक शिक्षक भी शामिल है। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। तो वही इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुराचारी मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को उनके मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता भी निष्काषित कर दिया है ।
जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को 18 फरवरी को जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत राजेश शुक्ला, मोनू महाराज व मुन्ना सिंह ने घर के सामने से अगवा कर नशीले पदार्थ का सेवन करा 3 दिन तक दुराचार किया, और फिर युवती को गंभीर अवस्था के उसके घर के सामने फैंक दिया था। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने जैतपुर थाने में की ,जिसके आधार पर पुलिस ने भजापा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी समेत 3 अन्य पर मामला कायम कर पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
वही दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वही इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुराचारी मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को उनके मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी सदस्यता भी निष्काषित कर दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
RSS ने पहली बार बदली अपने सोशल मीडिया खातों की 'प्रोफाइल' तस्वीर, भगवा झंडे के स्थान पर लगाया तिरंगा

Recommended News
Recommended News

ब्यास नदी उफान पर, पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

दिल्ली: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हो तो अच्छा होगा, अंतिम निर्णय अमेरिकी अधिकारियों का है: जयशंकर

सारण जहरीली शराबकांड में मुख्य आरोपी रामानंद मांझी सहित 4 लोग गिरफ्तार, शराब पीने से 11 लोगों की गई थी जान