MP में ईवीएम के स्ट्रांग रूम में लगी आग, कई मशीने जलकर राख, कांग्रेस बोली- आग लगी है या...

Saturday, Oct 10, 2020-12:13 PM (IST)

खरगोन: मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां खरगोन जिले में स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों के कमरे में आग लगा गई। जिसमें करीब 271 ईवीएम रखी गई थीं। इसमें कई मशीने जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ईवीएम में आग लगने की वजह से स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता ने इसे साशिज करार दिया है और कहा कि इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए।

PunjabKesari

दरअसल, राज्य में उपचुनाव की तैयरियां जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई जहां लोगों की वोटिंग के लिए खरगौन के विधानसभा संख्या 185 के पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही जिले के कलेक्टर सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मशीनों को बाहर निकाल कर कमरे की स्थिति की जांच की गई।

PunjabKesari

वहीं स्ट्रांग रूम में आग लगने पर कांग्रेस के एक नेता ने सवाल उठाया है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे गोविंद मुजाल्दे ने कहा कि ईवीएम जलाई गई है या स्ट्रांग रूम में आग लगाई गई है ये जांच होनी चाहिए। वही खरगोन कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News