70 की उम्र में 17 जैसी फिटनेस, आधे घंटे तक समुद्र में तैरते रहे गहलोत

1/22/2019 1:53:45 PM

भोपाल: केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत ने 'खेलो पांच मिनट' चैलेंज में भाग लिया और इस बीच उन्होंने लक्षद्वीप के समुद्र में करीब आधे घंटे तक तैराकी की। मंत्री थावरचंद्र गहलोत इससे पहले भी 20 फीट की ऊंचाई से स्वीमिंग पूल से छलांग लगा चुके हैं। थावरचंद्र गहलोत मे यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से देते हुए कहा है कि 'हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए, इसके लिए जिम ही जरूरी हो ऐसा नहीं हैं। जैसा आपको मौका मिले आप दौड़ सकते हैं, तैर सकते हैं। तैराकी एक अच्छा व्यायाम होने के साथ एक अच्छा खेल भी हैं। इसको दिनचर्या में डालते हुए क्यों ना हम रोज पांच मिनिट ज्यादा खेलें?'


उज्जैन से सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री थावर चंद्र गहलोत 70 साल की उम्र में भी फिट हैं। वे लक्षद्वीप में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत बीपीएल के लगभग 600 वृद्धजनों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरित किए और आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'भारत एक विविधतापूर्ण देश है। इसके विभिन्न भागों में भौगोलिक अवस्थाओं, निवासियों में काफी भिन्नता है। जिसके बावजूद सम्पूर्ण भारत एकता के सूत्र में बंधा है। जिसकी जड़ें देश के सभी कोनों तक पल्लवित और पुष्पित हैं। लक्षद्वीप के बेटों और बेटियों की यह प्रस्तुति इसका प्रतीक हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News