Punjab Kesari MP ads

भारी बारिश से खतरे में सैकड़ों गांव, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, मदद के लिए सेना व NDRF को बुलाया

Saturday, Aug 29, 2020-11:58 AM (IST)

होशंगाबाद(गजेंद्र राजपूत): मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर हैं। होशंगाबाद जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए राहत व बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने सेना  के हेलीकॉप्टर और NDRF की दो यूनिट को बुलाया है। किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। होशंगाबाद जिले में बाढ़ प्रभावित 164 गांव चिन्हित किए गए। बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

PunjabKesari

होशंगाबाद में लगातार हो रही भारी बारिश से बाबई के आरी गांव के नजदीक मंगवारी नदी का पानी पुलिया के ऊपर बहने लगा है। जिसमें सड़क पार कर रहे बाइक सवार तीन युवक बह गए। जिनमें से 2 को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जबकि एक युवक शरद यादव अभी भी लापता है। वहीं जिले का बैतूल और पिपरिया से सड़क संपर्क टूट गया है।

PunjabKesari

हालातों को देखते हुए तवा बांध के सभी 13 गेट 15-15 फीट तक खोले गए जिनसे 3 लाख 9 हजार 504 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भारी बारिश से तवा का जलस्तर 1164.10 फीट तक पहुंच चुका है। जो खतरे के निशान के बहुत करीब है। तवा का अधिकतम जल स्तर 1166 फीट के लगभग है।

PunjabKesari

वहीं बरगी बांध के 17 गेट 2.59 मीटर तक खोले गए हैं। जिनसे 2 लाख 40 हजार 177 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बारना बांध के सभी  8 गेट 3.75 मीटर तक खोले गए जिनसे 84 हजार 427 क्यूसेक पानी छोडा जा रहा है। होशंगाबाद में नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के अलार्म लेवल 964 फीट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। रात 10 बजे तक नर्मदा का जलस्तर 961 फीट पर प्रवाहित हो रहा था। जो रात 2 बजे तक बढ़कर 964 फीट के पार हो गया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News