EXCLUSIVE VIDEO: मिलिए उस शख्स से, जिसे मिली थी राहुल गांधी की फ्लाइंग KISS

10/9/2018 11:38:03 AM

जबलपुर: संसद में आंख मारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब रोड शो में ‘फ्लाइंग किस’ करने से सुर्खियों में हैं। राहुल ने सबको ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर उस भीड़ में ऐसा कौन था, जिसे उन्होंने फ्लाइंग किस की। लेकिन, पंजाब केसरी के हाथ एक वीडियो लगा है जिसमें वो शख्स साफ-साफ दिख रहा है। राहुल ने बाद में उससे हाथ मिलाकर बात भी की थी।



गौरतलब है कि शनिवार को राहुल गांधी ने जबलपुर में रोड शो किया था, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान वे अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी उनकी नजर किसी पर पड़ी और उसे वो अपने पास आने का इशारा करने लगे। इसके बाद राहुल ने उसे फ्लाइंग किस भी की। ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।



पंजाब केसरी के हाथ जो वाडियो लगा है, उसमें साफ दिख रहा है कि जिसे राहुल ने फ्लाइंग किस की, वो उनका फैन एक छोटा बच्चा था, जो अपने परिजनों के साथ रोड शो में आया हुआ था। राहुल ने पहले उस बच्चे को देखकर फ्लाइंग किस की और बाद में अपने पास बुलाकर उससे हाथ भी मिलाया।

Prashar

This news is Prashar