मां की खातिर इस IAS अधिकारी ने ठुकराई कलेक्टर की कुर्सी, बोले- मुझे अभी मां की सेवा करनी है

5/11/2021 6:39:47 PM

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बेटे ने अपनी मां की सेवा के लिए अपने सपने की कुर्बानी दे दी। दरअसल, जिले में युवा आईएएस अधिकारी अनूप सिंह ने अपनी मां की सेवा के लिए कलेक्टर का पद ठुकरा दिया है। शासन ने उन्हें दमोह कलेक्टर पद संभालने का आदेश दिया था। उनके मना करने के बाद शासन को अपना फैसला बदलना पड़ा।

PunjabKesari

2013 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को बीते दिनों दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया था। प्रदेश शासन से उनके कलेक्टर पद के लिए आदेश भी आ गया लेकिन अनूप सिंह ने कहा कि अभी उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वे अभी मां की सेवा करना चाहते हैं। इस वजह से फिलहाल कलेक्टर के पद को स्वीकार नहीं कर सकते। इनके लिखित इनकार करने के बाद सरकार ने आठ मई को इस आदेश को निरस्त कर दिया था। इसके बाद शासन को अपना फैसला बदलना पड़ा और अनूप कुमार सिंह की जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह का कलेक्टर बनाया गया है। आपको बता दें कि अनूप सिंह वर्त्तमान समय में जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ है इसके पहले वो जबलपुर नगर निगम में कमिश्नर थे। अनूप सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके शांत स्वाभाव, काम के प्रति लग्न और इमानदारी से हर कोई बाखिफ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News