पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, एक ही दिन में रिकॉर्डतोड़ आंकड़े आए सामने

Friday, Apr 16, 2021-11:20 AM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। एक के बाद एक राजनेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को आइसोलेशन में रखने अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतने की अपील की है।

PunjabKesari

ट्वीट के जरिए दी जानकारी
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।' कांग्रेस नेता ने बताया कि अभी वो दिल्ली में अपने निवास स्थान पर क्वारंटीन हैं।

PunjabKesari

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
आपको बता मध्य प्रदेश में कोरोना से हाल बेहाल है। दिन प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार कोरोना संक्रमण से 53 लोगों की मौत हो गई जबकि 10,166 नए मरीज सामने आए। यदि पहली और दूसरी लहर की बात करें तो यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4365 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News