MP News: कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या अब जाएंगे राज्यसभा?

Saturday, Feb 10, 2024-12:55 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट मिलनी हैं। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर अपने लिए राज्यसभा सीट मांगी है। खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से उनके बेटे नकुलनाथ मैदान में उतरेंगे।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का सोनिया गांधी से मिलना राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि 27 फरवरी को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें 2 अप्रैल को खाली हो जाएंगी। ऐसे में इलेक्शन कमीशन ने इन पांच सीटों सहित कुल 56 सीटों का शेड्यूल जारी कर दिया है।


आपको बता दें की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस मात्र 66 सीट पर ही सिमट गई थी। मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। कांग्रेस की हार के बाद जीतू पटवारी को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष बना दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा से कई बार सांसद रहे कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाह रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News