कांग्रेस के पूर्व मंत्री बोले- पं. बंगाल में जेपी नड्डा और विजयवर्गीय ने खुद पर करवाया हमला

12/12/2020 5:38:44 PM

रतलाम: पं. बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए पथराव को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ता व नेता ममता बनर्जी सरकार विरोध कर रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता इस हमले को भाजपा पार्टी की साजिश बता रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व सासंद और कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कांतिलाल भूरिया ने इसे हिंसा फैलाने का नया तरीका बताया और कहा है कि पं बंगाल में ममता सरकार ने नहीं बल्कि खुद भाजपा के लोगों ने ही किया है और गाड़ियां फोड़ी है।

PunjabKesari

कांतिलाल भूरिया ने कहा कि बीजेपी अराजकता और हिंसा फैलाने का काम करती है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है। वहां बीजेपी सारे देश के लोगों को ले जाकर हिंसा फैलाने का काम करेगी तो सरकार तो रोकेगी। भाजपा के लोग ही पथराव करके गाड़िया फोड़ते हैं और आरोप ममता बनर्जी पर लगाते हैं। बीजेपी ने देश में हिंसा फैलाना का ये नया तरीका निकाला है।'

PunjabKesari

वहीं किसान आंदोलन को लेकर भी कांतिलाल भूरिया ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पूरे देश में उग्र रूप धारण कर रहा है। भारत सरकार न तो किसानों से बात कर रही और न ही उनकी मांगें पूरी कर रही है। नए कृषि कानून किसानों के नहीं बल्कि उद्योगपतियों के पक्ष में बनाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News