Punjab Kesari MP ads

पूर्व लोस अध्यक्ष पद्मभूषण से सम्मानित, ‘ताई’ ने इंदौर की जनता को समर्पित किया पुरस्कार

Tuesday, Jan 26, 2021-10:58 AM (IST)

इंदौर (गौरव कंछल): गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर  केंद्र सरकार की जारी की गई लिस्ट में पद्म भूषण पुरस्कार के लिए इंदौर से 8 बार लगातार सांसद रही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम शामिल है।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने इस पुरस्कार को इंदौर की जनता को समर्पित किया है। पद्मभूषण मिलने की घोषणा के बार इंदौर सांसद शंकर लालवानी, इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सुमित्रा महाजन को बधाई दी।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ये खुशी का मौका है और इंदौर की जनता के लिए ये गौरव की बात है। बता दें कि सुमित्रा महाजन 8 बार सांसद व पूर्व लोकसभा स्पीकर रह चुकी हैं।

वहीं, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 विभूतियों को दिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News