पूर्व मंत्री बोले- कॉरपोरेट घरानों के दवाब में मोदी ने बनाए कृषि कानून, अंबानी अडानी जो कहेंगे वहीं करेंगे

12/8/2020 11:51:38 AM

इंदौर(सचिन बहरानी): नए कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश में किसानों द्वारा किए गए भारत बंद में कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इसके तहत पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में इंदौर की अनाज मंडी में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लामबंद हुए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे।

PunjabKesari

किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कार्पोरेट घरानों के दबाव में मोदी जी झुके हुए हैं। अरबों खरबों का चंदा लेकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई, इसलिए अम्बानी और अडानी जो कहेंगे उनको वह करना पड़ेगा। चाहे व्यापारिक नीति हो या औद्योगिक नीति, उनके शब्दों को नीतियों में ढालना पड़ेगा।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कृषि के तीनों कानून अडानी और अम्बानी का रचित बिल है। वर्मा ने कहा हम सरकार को झुकाकर रहेंगे। किसान चाहता है कि एमएसपी से नीचे जो व्यापारी खरीदेगा वो जेल जाएगा। इसे कानून में शामिल करने में बीजेपी को क्या एतराज है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News