MP में गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला(Video)

1/11/2021 7:16:42 PM

सीधी(अनिल सिंह): मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए कुछ मनचलों ने एक विधवा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। लगातार रक्तस्त्राव के कारण महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमिलिया पुलिस ने आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सीधी के अमिलिया थाना क्षेत्र की है जहां शनिवार की रात एक महिला से गांव के ही कुछ युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी में रहती है। एक छोटी सी दुकान की उनकी रोजी रोटी का साधन है। शनिवार रात गांव के ही तीन युवकों ने पानी पीने के बहाने महिला को आवाज लगाई लेकिन महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन उसकी उसकी झोंपड़ी बस्ती से दूर होने के कारण किसी ने आवाज नहीं सुनी। युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब उन्होंने गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। घटना के दूसरे दिन भी रक्तस्त्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

घटना के खुलासे के बाद महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के सजंय गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। महिला के प्राइवेट पार्ट में बड़ी ही बेरहमी से सरिया डाल कर मारने की कोशिश की गई। महिला को प्रसासन की निगरानी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने प्राइवेट पार्ट में डाले गये सरिया को निकल दिया है। फिलहाल महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

PunjabKesari

घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बताया जा रहा है कि सीधी पुलिस मामले की लीपा पोती में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News