स्वतंत्रता दिवस की रात 60 वर्षीय महिला से गैंगरेप, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

8/17/2021 4:59:19 PM

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 60 वर्षीय महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो नाबालिग युवक भी शामिल है। घटना 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की रात 8 बजे की है। जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास शराब पी रहे 5 लोगों ने उसे घेर लिया। नशे में धुत  युवक महिला को पास की झाड़ियों में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और आप बीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरु की। सोमवार की देर शाम पुलिस ने पांचों आरोपियों को घर दबोचा और आगे की कार्रवाई शुरु की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News