अस्पताल में नर्स के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर दिया वारदात को अंजाम

Saturday, Oct 22, 2022-06:22 PM (IST)

मनेंद्रगढ़(सुरजीत सिंह रैना): छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में नर्स से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेहद शर्मनाक घटना जनपद पंचायत मनेंद्रगढ अंतर्गत ग्राम पंचायत छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र की है, जहां पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्मी(Nurse) के साथ सामूहिक बलात्कार(Gangrape) किया गया। आरोपियों ने चाकू की नोक के दम पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

PunjabKesari

प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि घटना शुक्रवार के दोपहर की है। पीड़िता पंचायत छिपछिपी के उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स है। उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन भी है। 21 अक्टूबर से दीवाली की छुट्टियां होने से शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद थे। स्वास्थ्य केंद्र में नर्स अकेली ही थी। इसी दौरान 5 लोगों ने नर्स के हाथ पैर बांधे और चाकू की नोक के दम पर गैंगरेप किया। आरोपियों द्वारा रेप का विडियो भी बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।‌ वही चौथे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी में एक नाबालिग भी शामिल है।

PunjabKesari

अस्पताल में महिला स्वास्थ्य अधिकारी से रेप की घटना के बाद भाजपा का थाना परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। जहां भाजपाईयों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व महिला मोर्चा की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आदिवासी महिला स्वा. कर्मी के साथ हुई घिनौनी घटना के बाद स्थानीय विधायक डॉ॰ विनय जायसवाल थाने से महज चंद कदम दूर नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के बाहर बैठ कर चाय पीते नजर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News