MP में जल्द लागू होगा गैंगस्टर एक्ट! अपराधों पर लगेगी रोक, संपति कुर्क करने का होगा प्रावधान

9/10/2021 12:33:09 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में जल्द ही गैंगस्टर एक्ट लागू होगा। जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इससे संगठित अपराधों पर नकेल लगेगी और संपति कुर्क करने का भी प्रावधान होगा। गरीब की संपत्ति गरीब को मिलेगी और ऐसे मामलों का तुरंत निराकरण भी हो सकेगा।
मुरलीधर राव के नालायक वाले बयान पर कहा
गृहमंत्री नरोत्तम ने कहा कि बीजेपी में कोई नालायक नहीं है। उनका बयान किसी व्यकि विशेष के लिए नहीं है।
गणेश चतुर्थी पर मिलेगी छूट
गणेश उत्सव में डीजे और गाना बजाने पर विशेष छूट मिलेगी। कोरोना गाइडलाइन के साथ गणेश उत्सव मना सकेंगे।
दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
गौशाला और तालिबानी और आर एस एस की सोच लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आते ही दिग्विजय को गौमाता की याद आती है। दिग्विजय सिंह की हिदुंत्व की सोच हमेशा विपरीत है। वे हमेशा तालिबान और आतंकवाद के पक्ष में बयान देते हैं।
कांग्रेस की आवर यात्रा पर साधा निशाना
गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी के नाम पर सियासत कर रही है। 15 महीनें की कांग्रेस सरकार प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर पाई। प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलाया। कांग्रेस अब सड़कों पर राजनीति कर रही है। जनता सब जानती है इससे कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News