गंजबासौदा हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, कई लापता, परिजन बोले- एक-एक पल घंटों बराबर

7/16/2021 6:04:12 PM

विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित लाल पठार गांव में कुएं हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5 हो गई है। अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं 20 लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। पिछले कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। शासन प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है। जिनके अपने कुएं में लापता है उनका रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि एक एक पल घंटों लंबा बीत रहा है।

PunjabKesari

ये है पूरा घटनाक्रम
विदिशा के गंजबासौदा के लाल पठार गांव में गुरुवार शाम करीब 13 साल का बच्चा अपने भाई के साथ कुएं पर पानी लेने गया। इस दौरान वह कुएं में गिर गया। यह देख उसका भाई दौड़ते हुए गांव की तरफ भागा। रास्ते में उसे जो भी दिखा, उससे रोते हुए कहा कि मेरा भाई रवि कुएं में गिर गया। जिसने भी यह सुना व कुएं की ओर भागा। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और खबर आग की तरह गांव में फैल गई। जैसे जैसे लोग कुएं के पास पहुंच रहे थे वैसे वैसे अंधेरा बढ़ता जा रहा था।

PunjabKesari

कुएं की मुंडेर पर करीब 50 से ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच गए। प्रत्यशदर्शियों की मानें तो जो लोग तैरना जानते थे, वह बच्चे को बचाने के लिए कुएं में कूद गए। और कुछ लोग मुंडेर पर खड़े होकर रस्सी की मदद से रवि को तलाशने लगे। लेकिन रवि का कुछ भी पता नहीं चला। इसी बीच अचानक से कुएं की मुंडेर धंस गई। मुंडेर पर खड़े सारे के सारे लोग कुएं में गिर गए और उनके ऊपर मिट्टी का मलबा गिर गया। गिरने वालों की संख्या करीब 30 बताई जा रही है। हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। तब तक अंधेरा भी बढ़ गया था।

PunjabKesari

अब तक स्थानीय अधिकारियों को समझ आ गया था कि हादसा बहुत बड़ा है। डूबने वालों को बचाने के लिए स्थानीय संसाधनों के सहारे रेस्क्यू शुरु किया गया। सीएम शिवराज भी विदिशा में ही मौजूद थे उनके निर्देश पर भोपाल से एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन और कुएं से पानी निकालना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच एक और बड़ा हादसा हो गया राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने वाले 4 होमगार्ड ट्रैक्टर समेत कुएं में गिर गए। जिनमें से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन 1 अभी भी लापता है।

PunjabKesari

ट्रैक्टर गिरने से कुएं के अंदर फंसे लोगों को और नुकसान पहुंचा। रात होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी बढ़ती जा रही थी। कुएं के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी और उनमें रेस्क्यू देरी से शुरु होने का रोष था। फिर भी कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। 4 की मौत हो चुकी है 11 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं सीएम शिवराज ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया है। जिसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और राजस्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 3 मृतकों के परिजनों को 5 -5 लाख के चेक वितरित किए।
1.नारायण पिता जालम सिंह कुशवाहा 45 वर्ष
2.सुनील पिता सोहन 45
3.शिवम् पिता सुनील 24


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News