ये है सिवनी का मुस्लिम परिवार, जो 10 सालों से कर रहा है एक अंधी गाय की सेवा

7/11/2019 5:56:10 PM

सिवनी: भारत में जहां गौहत्या को लेकर अफवाह और आरोपों का बाजार गर्म है। वहीं खबर आ रही है सिवनी से, जो सभी गर्म अफवाहों पर पानी डालने के लिए काफी है। देश भर में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बीच सिवनी में एक ऐसा मुस्लिम परिवार है जो वर्षों से पीढी दर पीढी गौसेवा करता आ रहा है। यह परिवार वर्तमान में नेत्रहीन गाय का पालन पोषण करने में जुटा है। मुस्लिम परिवार के गायों की सेवा करने की वजह से इनकी चर्चा इस पूरे क्षेत्र में है।



हम बात कर रहे हैं सिवनी के फैयाज खान की। जी हां ये वही फैयाज खान हैं जो गौसेवा के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिले के ज्यारत नाके के पास फैयाज की एक छोटी से चाय की दुकान भी है। लेकिन एक चाय वाला शब्द से ज्यादा प्रशिद्धी उन्हे गौसेवा के कारण मिल रही है।



बताया जा रहा है कि गौसेवा का ये सिलसिला खान परिवार में 10 वर्ष पहले शुरू हुआ था, उस वक्त एक बूढी गाय ने एक अंधी बछिया को जन्म दिया था। जिसका नाम नूरी रखा गया। अंधे होने के बावजूद खान परिवार ने नूरी को न सिर्फ अपनाया बल्कि उसे पाल पोस कर बड़ा भी किया। फैयाज खान चाय कि दुकान चलाने के साथ-साथ अपनी इस गाय का भी ख्याल रखते हैं। फैयाज के अनुसार वे नूरी का पूरा ख्याल रखते हैं और डॉक्टर की सलाह से उसे डाइट देते हैं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar