पर्यटन नगरी ओरक्षा में आयोजित ''गो हेरिटिज रन'' में बढ़चढ़ कर लिया सैलानियों ने हिस्सा

12/17/2018 10:33:43 AM

छतरपुर: प्रदेश की पर्यटन नगरी ओरछा में पर्यटन विकास को लेकर कई महीनों से करवाई जा रही गो हेरिटेज रन में सैलानियों में रुची बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह 6 बजे शीशमहल प्रांगण से वन अभ्यारण्य ओरक्षा के पचमढ़िया व जंतुर टॉवर तक आयोजित क्रमशः 5, 10 और 21 कीलोमीटर की रन हेरिटेज वॉक में ओरक्षा, भोपाल, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद और झांसी के करीब 300 से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

सुबह 6 बजे तेज ठंड के बावजूद शुरू हुई रन वॉक में पुरुषों के अलावा महिलाओं व बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों ने तुंगारण्य सेंचुरी एरिया के पचमढ़ी जंतुर टॉवर होते हुए वापस शीशमहल प्रांगण आकर यह दौड़ पूरी की। इसके बाद मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एम एस राणा व संजय मल्होत्रा ने कहा कि, इस प्रकार के रन वॉक आयोजनों से निश्चित तौर पर ओरछा को हेरिटेज टाउन में विकसित किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी ओरछा की पहचान होगी। इस दौड़ का संचालन बैंगलोर से आई तीन सदस्यीय टीम के अजय रेड्डी, आश्विन अलेक्जेंडर ने किया।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar