Punjab Kesari MP ads

Good News: सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को दिया जन्म, एक का रंग पीला... CM मोहन ने शेयर की खूबसूरत वीडियो

Monday, Aug 05, 2024-07:22 PM (IST)

भोपाल : ग्वालियर के चिड़ियाघर  से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। जहां सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शावकों के जन्म पर पोस्ट करते हुए नवजात शावकों को स्वागत किया है।

 

दरअसल, ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सोमवार को तीन नए मेहमान आये हैं, जिन्हें सफेद बाघिन मीरा ने जन्म दिया है। खास बात यह कि इनमें दो शावक सफेद है जबकि एक पीले रंग का है। जन्म के बाद तीनों शावक स्वस्थ और सुरक्षित बताए जा रहे है। मां और तीनों शावकों की देखभाल चिड़ियाघर प्रबंधन कर रहा है। नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि रविवार -सोमवार की रात जन्मे तीनों शावकों में दो 'मीरा' की तरह ही सफेद हैं, जबकि एक शावक का रंग पीला है। नए शावकों के जन्म के साथ ही ग्वालियर चिड़िया घर में शावकों की संख्या 9 हो चुकी है।

PunjabKesari

सीएम ने लिखा- नवजात शावकों का स्वागत है। नए मेहमानों के आने से हम मध्यप्रदेशवासी आनंदित एवं हर्षित हैं। बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ता रहे और टाइगर स्टेट के सम्मान से मध्यप्रदेश सर्वदा गौरवान्वित होता रहे, यही शुभेच्छा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News