Punjab Kesari MP ads

अस्पताल में जिंदा शख्स पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, देखिए हैरान कर देने वाला video

Saturday, Jun 12, 2021-11:45 AM (IST)

सागर(देवेंद्र कश्यप): मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां जिला अस्पताल परिसर में ही एक युवक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों और स्टाफ ने आग बुझाई और युवक को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भर्ती किया। इस सनसनी खेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक काकागंज निवासी दामोदर कोरी और पुरव्याउ टौरी निवासी मिलन माचे रजक की पुरानी रंजिश थी। दोनों के बीच बुधवार को विवाद और मारपीट हुई। दामोदर ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की । इसके बाद वह एमएलसी कराने जिला अस्पताल पहुंचा। यहां मौजूद डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया । इसी बीच रात 12:30 बजे आरोपी मिलन माचे रजक अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ और चुपचाप ओपीडी कॉम्पलेक्स में दमोदर के पास पहुंच गया। यहां उसने जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और दामोदर पर छिड़क कर  आग लगा दी। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ ने समय रहते आग बुझाई और पीड़ित को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं गोपालगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मिलन माचे रजक नाम के व्यक्ति पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News