विकास दुबे की गिरफ्तारी अनसुलझी पहेली, 773 किलोमीटर दूर फरीदाबाद से कैसे पहुंचा उज्जैन

7/9/2020 12:39:32 PM

उज्जैन: चौबेपुर के विकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे की गिरफ्तारी ने कई नए सवालों को जन्म दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस जहां इसे शरण का नाम देकर शिवराज सरकार पर आरोप लगा रही है। वहीं पिछले 6 दिन से जिस आरोपी की तलाश यूपी की पुलिस दिनरात कर रही थी उसकी इतनी आसान गिरफ्तारी भी बहुत से सवाल खड़े करती है। इससे भी बड़ी बात यह है कि आखिरकार विकास दुबे फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंचा? क्या इसमें किसी ने उसकी मदद की? दरअसल फरीदाबाद और उज्जैन के बीच की दूरी करीब 773 किलोमीटर है। ऐसे में अगर वह फरीदाबाद से किस तरह उज्जैन पहुंचा?



बताया जा रहा है कि बुधवार को फरीदाबाद और एनसीआर में विकास की आखिरी लोकेशन मिली। इसके बाद 14 घंटे में आखिर वह उज्जैन कैसे पहुंच गया? यह बड़ा सवाल है। हालाकि इस पहेली का जबाव तो अब विकास से पूछताछ के बाद ही मिलेगा। उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही देर में उज्जैन पुलिस इसका खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा? 



बता दें कि फरीदाबाद में विकास दुबे के तीन साथियों की गिरफ्तारी के बाद एक दुकान से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इसमें विकास दुबे की तरह दिख रहा शख्स ऑटो पकड़ता दिखा। इसके बाद पुलिस ने फरीदाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में जांच तेज कर दी थी।



अब गुरुवार सुबह उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो गई है। 

meena

This news is Edited By meena