इंसान बना हैवान! कुत्तों के मुंह में डाला एसिड, 5 की मौत

9/4/2021 11:36:56 AM

उज्जैन(विशाल सिंह): मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी अज्ञात शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी और सड़क पर घूम रहे कुत्तों के मुंह में एसिड डाल दिया, जिससे 5 कुत्तों की मौत हो गई। एक ही सड़क पर कुछ कुछ दूरी पर कुत्ते बुरी तरह तड़प रहे थे। घटना से क्षेत्रवासी सकते में आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो पशुओं के लिए काम करने वाले एनजीओ ने कुत्तों को पशु चिकित्सालय में भी दिखाया लेकिन पांचों कुत्तों की मौत हो गई। इसके बाद एनजीओ के सदस्यों ने सभी पांच कुत्तों को दफना दिया। मामले में शुक्रवार शाम नागझिरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

PunjabKesari

दिल को दहला देने वाली यह घटना उज्जैन के देवास रोड की है। थाना नागझिरी पुलिस के मुताबिक नागझिरी के समीप स्थित महालक्ष्मी नगर में गुरुवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने पांच कुत्तों के मुंह पर एसिड डाल दिया। सुबह कुत्तों को तडफ़ते देख महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में किराना दूकान संचालित करने वाले धर्मेंद्र पिता ब्रजराज परिहार ने डॉ अमृता सोनी के साथ कुत्तो का इलाज कराने पशु चिकत्सालय गए वंहा पर डॉ ने इलाज कर कुत्तों को वापस भेज दिया।

PunjabKesari

कुत्तों को बचाने के लिए इंदौर से पीपुल्स फॉर एनीमल की टीम को भी बुलाया लेकिन यहां इलाज के बावजूद कुत्तों को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही इंदौर से मेनका गांधी की संस्था पीएफए की इंदौर की पदाधिकारी प्रियांशु जैन भी आई और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला से शिकायत की। मामले में शुक्रवार शाम पुलिस ने धर्मेंद्र की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिन कुत्तों पर एसिड अटेक किया गया उनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News