महाराष्ट्र से सैकड़ों मजदूरों का पलायन शुरू, रात 2 बजे सड़कों पर ऑटो के साथ दिखे लोग
4/10/2021 12:48:17 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देश में कोरोना वायरस के मामलों में ज़बरदस्त तेज़ी के बाद कई राज्यों की सरकारें हरकत में आई है। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र हो या फिर उत्तरप्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक पाबंदियां लगा दी गई है। देश में करीब एक दर्जन राज्यों से अधिक जगह नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में अब लॉकडाउन का खतरा बढ़ता देख प्रवासी मज़दूरों का पलायन फिर से शुरू हो गया है। देर रात बायपास और पीथमपुर रोड पर कई लोग एक साथ दिखे है।
कोरोना की पहली लहर में दिल्ली, पुणे से मजदूरों के पलायन की दर्जन तस्वीरें इंदौर बायपास से सामने आईं थी। जिसमे मुंबई के मजदूरों की बड़ी मात्रा में संख्या बायपास पर दिखी थी। लिहाजा कोरोना की दूसरी लहर में भी यही हाल है। पूरे देश को पिछले साल की तस्वीरें याद है। महाराष्ट्र में तेजी से फैलते संक्रमण के बाद अब मजदूरों के पलायन दिखने लगे है। कल देर रात करीब 2 बजे बायपास के साथ पीथमपुर रोड पर कई लोग रिक्शा,टेक्सी से अपने घर को लौट रहे थे। कोरोना का साया देख हर कोई अपने घर को लौट जाना चाहता है। तालाबन्दी के डर से पिछले साल जैसे हालातों से सिख लेकर अभी से बड़ी मात्रा में पलायन शुरू हो चुका है। इसमें मुंबई से सर्वाधिक लोग अपने घर को लौट रहे है। पिछली बार की बात करे तो तालाबन्दी के चलते सभी काम बंद हो चुके थे। घर जाना मुश्किल हो गया था। पीथमपुर से अपने घर को लौट रहे है।
आपको बता दे पिछले साल लॉक डाउन की वजह से सब काम बंद हो गए थे। घर जाना भी मुश्किल था। रास्तों में सन्नाटे थे । एकमात्र मध्यप्रदेश में लोग आगे आकर मानव धर्म निभा रहे थे। इंदौर के बायपास पर लोग बढ़-चढ़कर मदद कर रहे थे। लेकिन अब इंदौर में भी कोरोना तेजी से फैलता जा रहा है जिसे देखते हुए यहां भी पाबंदियां लगा दी गई है। लिहाजा लोग अब सेवा करने से भी घबरा रहे है। वही एक मजदूर बोला कि पिछले साल हजारों रुपए किराया देकर ट्रकों से घर तक पहुंचे थे। लेकिन अभी संपूर्ण लॉकडाउन लगने से पहले अपने घर को लौट जाना चाहते है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
आज से ''हर घर तिरंगा'' अभियान का हुआ आगाज, गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Recommended News
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सभाओं से बचें: केंद्र ने राज्यों से कहा

Recommended News

ब्यास नदी उफान पर, पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

सारण जहरीली शराबकांड में मुख्य आरोपी रामानंद मांझी सहित 4 लोग गिरफ्तार, शराब पीने से 11 लोगों की गई थी जान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, 3 दर्जन यात्री घायल

नोएडा में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना! लगातार बढ़ रहे केस, एक दिन में संक्रमण के 200 नए मामले आए सामने