पहले पत्नी का फांसी लगाने का वीडियो बनाया, फिर कर ली आत्महत्या...रौंगटे खड़े कर देगा ये मामला
1/6/2021 5:11:42 PM
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पति पत्नी के शव अलग अलग कमरे में फांसी के फंदे से झूलते मिले। घटनस्थल पर एक सुसाइडनोट भी मिला है। वहीं पति–पत्नी की एक वीडियो भी वायरल हुई है। जहां पति ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं महिला फांसी लगाने से पहले एक संदूक पर चढ़कर रस्सी का फंदा बनाती और लगाती नजर आ रही है। उधर पुलिस इन सभी पहलुयों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है पति-पत्नी में झगड़ा होता था। वही कुछ सम्पत्ति को लेकर भी विवाद था।
सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के शव अलग अलग कमरे में फांसी के फंदे से झूलते मिले। एक सुसाईड नॉट भी मिला है। वही आत्महत्या के पहले के वीडियो भी वायरल हुई है। जिसमे पति पत्नी के बीच चर्चा हो रही है। वही पत्नी एक सन्दूक पर हाथ मे फांसी का फंदा लेकर चढ़ रही है और बांध रही है।
मामला बहरोल थाना अंतर्गत ग्राम पिड़रूआ का है जहां नीलेश पिता गजराज अहिरवार 29 वर्ष एवं उसकी पत्नी रेवती पति नीलेश 25 वर्ष ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर बहरोल पुलिस पहुंची। बहरोल थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर एवं पंचनामा कार्रवाई कर शव को नीचे उतारा एवं उसकी जेब से सुसाइड नोट निकालकर जब्त किया।
वहीं पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह का कहना है कि पति पत्नी में अकसर झगड़ा रहता था। पत्नि कुछ ही दिन पहले माइके से लौटी है। भले ही सुसाइड नोट व वायरल वीडियो में पति अपने सुसराल वालों पर आरोप लगा रहा है लेकिन वीडियो सुसाइड से कितनी देर पुराने है और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
पत्नी के पास से मिला सुसाइड नोट पर पति की हैंडराइटिंग होना भी बड़े सवाल खड़े करता है और पत्नी के फंदे पर झूलने का वायरल वीडियो भी पति द्वारा बनाया गया है।