मछली पकड़ने के लिए साथ जाने से इंकार करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

Saturday, Dec 05, 2020-06:34 PM (IST)

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक गुस्सैल पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति पत्नी पर मछली पकड़ने के लिए साथ चलने का दबाव बना रहा था लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। पति को गुस्सा आया और उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर इस दिल दहलाने देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, तामिया थाना क्षेत्र के गांव देलाखारी के नया मोहल्ला में रहने वाले पति बलि कहार ने अपनी पत्नी गोमती बाई(40) को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों में झगड़ा रहता था। पति अकसर अपनी पत्नी की पिटाई करता था। गुरुवार को भी पति बलि कहार और गोमती बाई के बीच बहस हो रही थी। अचानक गोमती बाई की चीखें सुनने लगी। सभी लोग उसके घर की तरफ दौड़े। पास जाकर देखा तो गोमती बाई आग की लपेट में थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया और गोमती बाई को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले कि गोमती बाई का इलाज होता उसकी सांसे थम चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि उस दिन दोनों पति पत्नी में मछली पकड़ने के लिए जाने को लेकर झगड़ा हुआ। दरअसल पति ने पत्नी से मछली पकड़ने के लिए साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। यह बात पति को इतनी नागवार गुजरी कि पहले तो उसने पत्नी को मारा और फिर उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

PunjabKesari

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 302 का प्रकरण कायम कर जांच शुरु कर दी है। जिले के एएसपी संजीव उइके ने बताया कि  तामिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में बलि कहार का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह मछली पकड़ने अपनी पत्नी को लेकर जा रहा था और जबरदस्ती कर रहा था। पत्नी ने मना किया जिसके बाद घर के बाहर ही पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग से झुलसी पत्नी गोमती बाई ने दम तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News