इंदौर में पति ने पत्नी का रेता गला, चरित्र शंका के चलते हुई थी कहासुनी...

1/31/2024 1:43:31 PM

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला रेत दिया। पति ने चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला का नाम आरती है घटना चोइथराम मंडी की है। पति का पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ। उसके बाद वह गुस्से में आ गया और उसने महिला का गला रेत दिया मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया फिलहाल घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


पति और पत्नी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोपी को अपनी पत्नी पर शक है। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पति और पत्नी दोनों ही चोइथराम मंडी में काम करते हैं और दुकान भी लगते हैं। पति ने पहले पत्नी का गला काटा उसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया और अपना भी गला काट लिया।


यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी राजेंद्र नगर थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पति अपनी पत्नी का गला काट देता है मौके पर लोगों की भीड़ लग जाती है।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma