मैं मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों का स्वागत करता हूं, हम टाइगर स्टेट के साथ लेपर्ड स्टेट भी बनेंगे- CM शिवराज सिंह

9/16/2022 6:37:00 PM

भोपाल(विवान तिवारी): 17 सितंबर यानी देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के जन्मदिन ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाएगा। कल 17 सितंबर को 70 साल बाद भारत की धरती पर चीतों का आगमन होगी। खास बात यह कि चीतों के रखरखाव व देखभाल के लिए मध्य प्रदेश को चुना गया है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी गदगद है। उनका कहना है कि मैं मध्यप्रदेश का सौभाग्य मानता हूं हम टाइगर स्टेट तो है ही, लेपर्ड स्टेट भी हैं, अब मध्यप्रदेश चीता स्टेट भी होने वाला है। मैं प्रधानमंत्री जी और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।
 

सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि यहां चीतों के आने से प्रदेश में वाइल्ड लाइफ पनपेगी और कई गांव हटाए थे ताकि, वह सुरक्षित सेंचुरी बने। जहां चीते आएं और बाकी तरह की वाइल्ड लाइफ भी वहां रहे। अब वह सपना साकार हो रहा है संकल्प पूरा हो रहा है। नामीबिया से चीते आ रहें है। चीते आना यह असाधारण घटना है। मैं असाधारण इसलिए कह रहा हूं क्योंकि लगभग 1952 के आस-पास हमारे देश में चीतों का अस्तित्व समाप्त हो गया।
 

अब दूसरे महाद्वीप से चीते लाकर उनको यहां पुनर्स्थापित कर रहे हैं। शायद यह इस सदी की सबसे बड़ी घटना है दूसरा महाद्वीप से चीजों को लाकर हम बसाएंगे। कोशिश यह करेंगे कि स्वाभाविक रूप से चीते का परिवार बढ़ता रहे। चीता आना, एक विलुप्त होती हुई प्रजाति को फिर से पुनर्स्थापित करने का काम तो है ही, लेकिन यह पर्यावरण का संतुलन भी बनाएंगे। वाइल्ड लाइफ समृद्ध होगी। केवल इतना ही नहीं, श्योपुर जिले और उसके आस-पास रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
 

चीते अभी पहुंचे नहीं हैं लेकिन जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। होटल, रिसॉर्ट, गाडियां लगेंगी। छोटे मोटे काम धंधे चालू होंगे। उस इलाके की तस्वीर ही बदल जायेगी। यह सच में बहुत ही अद्भुत घटना है। मैं मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों का स्वागत करता हूं।

 

 

meena

This news is Content Writer meena