पालतू गाय से था इतना प्यार, मौत हुई तो इंसानों की तरह निकाली शव यात्रा, नम आंखों से दी विदाई

Monday, Dec 20, 2021-04:51 PM (IST)

झाबुआ(जावेद खान): आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसानों में रिश्तों की अहमियत घटती जा रहा है, वहीं मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला में एक गाय के मालिक ने उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य की ही तरह उसे अंतिम विदाई दी। गाय की मौत पर ट्रैक्टर ट्राली पर उसका शव रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों के साथ शव यात्रा निकाली गई। परिजनों ने भारी दिल से गाय को विदा किया। इस मौके पर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

PunjabKesari
दरअसल, झाबुआ के थांदला गांव के आत्मा राम ने एक गाय का पालन पोषण बड़े प्यार से अपने बच्चों की तरह किया था। इसका नाम रानी रखा गया। परिवार का रानी से बहुत लगाव था और सभी उसे परिवार के सदस्य की तरह ही प्यार करते थे। लेकिन रविवार को बीमारी से रानी की मौत हो गई। गाय की मौत से पूरा परिवार बेहद गमगीन हो गया।

PunjabKesari

रानी की मौत पर आत्माराम ने नगर निगम को सूचना नहीं दी बल्कि परिवार के सदस्य की तरह ही गाय का अंतिम संस्कार करने की सोची। इसके बाद बकायदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सजाई गई। इसमें रानी के शव को रखा गया, परिवार के सभी सदस्यों और पड़ोसियों ने नम आंखों से उसे विदाई दी। अंतिम यात्रा बैंड-बाजे के साथ थांदला के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। गांव के बाहर खुले मैदान में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रानी का अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari

रानी के अंतिम संस्कार के समय आत्मा राम बेहद भावुक नजर आए। उनका कहना है कि रानी ने पिछले डेढ़ साम में परिवार में एक सदस्य की तरह जगह बना ली थी। मुझे वह मेरे बच्चों जितनी ही प्यारी थी। आस पड़ोसी भी उससे बहुत प्यार करते थे। वह हमारे परिवार का हिस्सा था इसलिए उसका अंतिम संस्कार भी सदस्य की तरह ही किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News