Video: सीएम का संदेश हिंदी में भी नहीं पढ़ पाईं कैबिनेट मंत्री, बीच में बंद किया तो कलेक्टर ने पढ़ा
1/26/2019 3:46:41 PM
ग्वालियर: पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। लेकिन ग्वालियर में इसका आयोजन कुछ अलग ही रहा। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में आईं महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी को मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश ही पढ़ना नहीं आया। वे भाषण पढ़ते वक्त बीच में कई बार अटकीं हद तो तब हो गई जब इन्हें अटकता देख इनका भाषण कलेक्टर को पढ़ना पड़ा।
#WATCH Madhya Pradesh Minister Imarti Devi in Gwalior asks the Collector to read out her #RepublicDay speech pic.twitter.com/vEvy1YVjRM
— ANI (@ANI) January 26, 2019
परंपराओं के अनुसार इस मौके पर मुख्य अतिथि ही सीएम के संदेश का लोगों तक पहुंचाते हैं लेकिन आज 70 वें गणतंत्र दिवस में ग्वालियर में यह परंपरा टूट गई। बता दें कि ग्वालियर के एसएएफ मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बल विकास मंत्री इमरती देवी आईं थीं। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया फिर मुख्यमंत्री का सन्देश पढ़ने के लिए खड़ी हुईं। लेकिन इस बीच वे केवल दो ही पेज पढ़ पाईं और फिर वे अटकने लगीं तो उन्होंने रुकते हुए कहा कि अब आगे का भाषण कलेक्टर साहब पढ़ेंगे।