बाढ़ ने दिए कभी न भूलने वाले जख्म, आंखों के सामने उजड़े आशियाने, टैंट में रहने को मजबूर लोग

8/5/2021 2:14:32 PM

भिण्ड(योगेंद्र भदौरिया): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सिंध नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 2 दर्जन से अधिक गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों की तकलीफ रुलाने वाली है। बाढ़ ग्रस्त लोगों की तस्वीरें ऐसी कि आप भी भावुक हो जाएंगे और भगवान से यही विनती करेंगे की ऐसे दर्दभरे दिन किसी को न दिखाए। पूरे के पूरे घर पानी में डूबे हुए हैं और लोगों का सारा सामान भी तबाह हो चुका है। लोग अथाह दुख में जीने को मजबूर हैं। आलम यह है कि बाढ़ पीड़ित लोग आखों में आंसू लेकर अपना दुख बयान कर रहे हैं।

बारिश से सिंध नहीं में उफान आया और देखते ही देखते किनारे बसे लोगों के आशियाने छीन ले गई। कई लोगों के घर पानी में बह गए कईयों के घरों के आसपास पानी ही पानी हो गया और उनका वहां रहना मुश्किल हो गया। ऐसे में घरों में संभालकर रखा गया सामान आखों के सामने बर्बाद हो गया और लोग लाख चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। 

वहीं बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं मजबूरी में अपना घर छोड़ कर टैंट में रह रहे हैं। जिन बच्चों का बचपन खेलकूद और पढ़ाई के साथ बीतना चाहिए। इन्हें ऐसे दिन देखने पड़ने पड़ रहे हैं। भूखमरी से हालात हो गए हैं और लोग प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। लिहाजा बाढ़ से प्रभावित लोगों का प्रशासन पलायन करवा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही प्रशासन खाने-पीने की व्यवस्था भी की कर रहा है।

meena

This news is Content Writer meena