प्रेमिका को पति के साथ देख भड़क गया सिरफिरा, चेहरे पर किया ब्लेड से वार, लगे 45 टांके

8/11/2021 1:34:15 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के आजाद नगर इलाके में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को बचाने आए भाई पर भी उसने कई वार किए। गंभीर रूप से घायल दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दोनों गाल पर 45 टांके लगे हैं। पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

दिल दहला देने वाली यह घटना मंगलवार शाम की है। जहां आजाद नगर में युवती आसीम शादी के 3 साल बाद अपने मायके आजाद नगर आई थी। मंगलवार दोपहर को क्षेत्र का ही अक्का उर्फ अकरम खान ने आसीम को किसी और(उसके पति) के साथ देख लिया। अकरम ने युवती से बात करनी चाही लेकिन युवती ने उसे अनदेखा कर दिया और बात नहीं की। इसके बाद गुस्से से तिलमिलाए अकरम ने देर रात घर में घुसकर आसीम पर ब्लेड से हमला कर दिया।

PunjabKesari

चेहरे को निशाना बनाकर किए गए हमले में आसीम बुरी तरह घायल हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर भाई बचाने आया तो अकरम ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग आए तो अकरम भाग गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां असीम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे गंभीरता से लेते हुए देर रात आरोपी को 2 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्का ने बताया कि कई सालों बाद आसीम को देखा और देखते ही उसे गुस्सा आ गया। वह उसे बेइंतहा मोहब्बत करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन और किसी के साथ उसकी शादी होने से वह खफा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News