नवरात्रि में हाथों में मेहंदी लगी बच्ची ने लिया जन्म, लोग बोले- माता रानी आईं

4/2/2022 6:07:35 PM

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में नवरात्रि में अनोखी घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने एक अनोखी बच्ची का जन्म हुआ है। इस बच्ची के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। बच्ची का जन्म रहटगांव के सरकारी अस्पताल में हुआ है। जो भी बच्ची को देख रहा है वो इसे देवी का चमत्कार समझ रहा है। इस स्पेशल बच्ची को देखने लोग उत्सुक हो रहे हैं।



जानकारी के मुताबिक रहटगांव के रहने वाले सौरभ विश्वास नाम के युवक की पत्नी की सरकार अस्पताल में डिलीवरी हुई है। जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इस बच्ची के हाथ और पैरों को देखकर ऐसा लग रहे हैं जैसे मेहंदी लगी हो। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के जन्म के केस में ऐसा स्वाभाविक है। क्योंकि बच्ची का जन्म समय से पहले हुआ है। वहीं लोग इसे देवी का चमत्कार समझ रहे हैं और इसे देखने के लिए दूर दूर से आ रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena