‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के जवाब में MP भाजपा का नया नारा- बेटी हूं पढ़ सकती हूं

1/17/2022 3:06:37 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे जवाब में MP बीजेपी का नया नारा दिया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि बेटी को लड़ाओ नहीं पढ़ाओ। "बेटी हूं पढ़ सकती हूं" वीडी शर्मा ने MP में यह नारा दिया है। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि लड़की लड़ाने के लिए नहीं होती पढ़ाने में लिए होती है। BJP ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा दिया था। कांग्रेस लड़ाने का नारा दे रही है।

PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा दिया था। इस नारे के साथ उन्होंने उतरप्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंने का फैसला लिया था। उनका कहना है कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। 

PunjabKesari
प्रियंका गांधी ने कहा था कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो कि अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है। मेरी राजनीति हालात बदलने की है। यूपी में मारने और कुचलने की राजनीति हो रही है। लेकिन इस नारे के साथ महिलाएं राजनीति में अहम भूमिका निभाएगी। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News