अब अमेरिका जैसी होंगी MP की सड़कें ! 45 सड़क प्रोजेक्ट का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

8/25/2020 5:13:41 PM

भोपाल: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को 45 सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। यह 45 परियोजनाएं लगभग साढ़े 11 हजार करोड़ की लागत की है। इनमें 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 26 कार्यो का लोकार्पण शामिल है। यह सड़क परियोजनाएं राज्य के लगभग 49 विधानसभा क्षेत्रों से हेाकर गुजरने वाली है। इस सौगात को राज्य में आने वाले उपचुनाव के मद्देनजर इन परियोजनाओं को बीजेपी के लिए राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।



गडकरी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 45 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कि चंबल एक्सप्रेस-वे ('अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस-वे') हाईवे में बदलेगा और पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम शिवराज सिंह समेत मंत्री डॉ़ थावरचंद गहलोत, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, परियोजना क्षेत्र से जुड़े सांसद एवं विधायक भी शामिल रहे।

देश में सड़क कनेक्टिविटी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ऐतिहासिक कार्यो का लोकार्पण किया गया। नितिन गडकरी ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे का काम जल्द ही शुरू होगा और हाईवे में बदलेगा, यह एक्सप्रेस-वे तीन राज्यों के पिछड़े क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, इसके लिए आठ हजार करोड़ रुपये के इस को मंजूरी देता हूं। इस मार्ग से इस क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी। इस शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यक्षता की। 

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने 'चंबल प्रोग्रेस-वे' उसका नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी चंबल प्रोग्रेस-वे' करने का ऐलान किया था। पहले इसका नाम चंबल एक्सप्रेस-वे था, जिसे राज्य सरकार ने चंबल प्रोग्रेस-वे किया था। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस-वे 358 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 309 मध्यप्रदेश से, 17 किलोमीटर उत्तर प्रदेश और 32 किलोमीटर राजस्थान से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेस-वे चंबल नदी के समानांतर होगा। इटावा से कोटा तक जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे आगे जाकर दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर से जुड़ेगा।

meena

This news is meena