Punjab Kesari MP ads

जिंदादिली को सलाम…13 साल के मासूम की दोनों किडनी फेल, वेंटिलेटर पर केक काटकर मनाया बर्थ-डे

Friday, Jun 24, 2022-04:42 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल से बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई हैं। जहां 13 साल का बच्चा वेंटिलेटर में बेड पर बैठा केक काटता दिख रहा है। बच्चे की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। बच्चे को हौंसला और खुशी देने के लिए नर्स-डॉक्टर ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया और बेड पर ही केक कटवाया।

जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो अस्पताल में रांझी का रहने वाला 13 साल का बच्चा भर्ती है। वह आठवीं का छात्र है और पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर है। डॉ शैलेन्द्र राजपूत ने बताया कि 2-3 महीने पहले बच्चे को बुखार आया फिर चेहरे और पैरों में सूजन आई। जांच की गई तो पता चला कि उसकी किड़नी खराब है। उसके दिल में भी प्रॉब्लम  है। मासूम को वेंटिलेटर में रखा गया है।

जिंदगी और मौत से जूझ रहे बच्चे का 22 जून को 13वां जन्मदिन था। परिजनों ने बताया तो अस्पताल स्टॉफ ने उसे विश किया। बच्चे ने केक काटने की इच्छा जताई थी। इस पर डॉ. शैलेन्द्र राजपूत ने केक मंगवाकर बच्चे से कटवाया। इस मौके पर परिजनों के साथ अस्पताल का सारा स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी उसकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे थे। अपनी गंभीर बीमारियों से अंजान बच्चे ने जिंदादिली के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर परिजनों की आंख में आंसू थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News