MP के इस IPS अधिकारी ने अचानक छोड़ी नौकरी, इस्तीफे से महकमे में हड़कंप, CM मोहन आज करेंगे बड़ी बैठक
Tuesday, Nov 03, 2026-06:01 PM (IST)
सागर (देवेंद्र कश्यप) : मध्यप्रदेश पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सागर से हटाए गए आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंगलवार को अपना इस्तीफा पेश किया। हालांकि, इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद मध्यप्रदेश के IPS महकमे में हलचल तेज हो गई है।
अनुराग सुजानिया हाल ही में सागर एसपी के पद से हटाए गए थे। उनके इस्तीफे की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर गतिविधियां चल रही हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं। इधर, इस घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 6 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे हैं। यहां वे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय में तैयारियां की गई हैं। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पीएचक्यू में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुराग सुजानिया के इस्तीफे और मुख्यमंत्री की इस बैठक को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, बैठक का एजेंडा अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सबकी नजरें मुख्यमंत्री की इस बैठक पर टिकी हैं। देखना होगा कि बैठक में पुलिस विभाग से जुड़े किन मुद्दों पर चर्चा होती है और क्या कोई बड़े फैसले सामने आते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
''एक सच्चे हिंदू के तौर पर मेरा कर्तव्य...'', राहुल गांधी ने BJP-RSS समर्थकों को लेकर कह दी बड़ी बात

