J&K CM अब्दुल्ला ने शिवराज चौहान को बताया जम्मू-कश्मीर का सच्चा दोस्त और हमदर्द, बोले-MP के लोगों ने आपको मामा का टैग सही दिया
Wednesday, Apr 29, 2026-01:40 PM (IST)
(श्रीनगर): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की जमकर तारीफ की है। अब्दुल्ला ने शिवराज को जम्मू-कश्मीर के लोगों को सच्चा दोस्त और हमदर्द बताते हुए प्रशंसा की है। साथ ही अब्दुल्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग आपको मामा बोलते हैं, “मामा का टैग” आपको बिलकुल आप पर जंचता है
डेढ़ साल में आपने यहां के लोगों के बड़ा कुछ किया-उमर अब्दुल्ला
दरअसल शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एसकेआइसीसी मेंप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-IV, द्वितीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर अब्दुल्ला ने ये बडी बात बोली है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीते डेढ़ वर्ष से निर्वाचित सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काफी सहयोग किया है और प्रदेश के विकासात्मक मुद्दों पर बार बार समर्थन किया है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की जमकर मामा की प्रशंशा
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिवराज चौहान की तारीख करते हुए कहा कि मामा’ के रूप में आपको जो पहचान मिली है, वो पूरी तरह सही है,ये आप पर जंचती है। हमने भी आपको उसी अपनत्व और भरोसे के साथ स्वीकार किया है। आपने हमारे रिश्तों को मज़बूत बनाने में किसी तरह की कमी नहीं रखी है। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए आपका सहयोग और प्रतिबद्धता काबिले-तारीफ़ है। अबदुल्ला ने कहा कि ये जो आप जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए कर रहे हो इसका अगर आपने मध्य प्रदेश के लोगों के लिए 50 फीसदी भी किया होगा तो उनका आपको मामा कहना गलत नहीं होगा। मामा का टैग बिल्कुल आपको जंचता है और हमने भी आपको वैसै ही स्वीकार कर लिया है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद के कारण आपके साथ संबंध और मजबूत हुए हैं। हमें सड़क परियोजनाओं और ग्रामीण विकास से संबधित जो भी स्वीकृतियां मिली हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि उन पर जमीनी स्तर पर काम जल्द शुरू हो। लिहाजा वो श्रीनगर की धरती पर दिल से आपका स्वागत करते हैं।

