Punjab Kesari MP ads

मैक्सिकों में फायरिंग, जबलपुर की ट्रैवल ब्लॉगर अंजली रयॉट की मौत

Sunday, Oct 24, 2021-11:25 AM (IST)

जबलपुर: मैक्सिको में दो गुटों में हुई फायरिंग में जबलपुर की बहू अंजली रयॉट की मौत हो गई है। वह एक ट्रैवल ब्लॉगर थी। अंजली कैलिफोर्निया के सैन जोस में पति उतकर्ष के साथ रहती थी। वह मूल रुप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। उसका ससुराल जबलपुर में है जो एक महीने पहले ही नोएडा शिफ्ट हुए हैं। अंजली के ससुर भानू श्रीवास्तव एमपी में बिजली बोर्ड की कंपनियों में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मैक्सिको के कैरेबियन तट स्थित तुलुम रिजॉर्ट में दो गुटों के बीच नशीली दवाइयों की विक्री को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरु हो गई। इसी दौरान पास के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग दहशत में आए और गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में अंजली रयॉट भी शामिल थी। अंजली कैलिफोर्निया में रह रही थीं और वह एक ट्रैवल ब्लॉगर थी। अंजली का इंस्टाग्राम पेज भी है और उन्होंने दो दिन पहले ही तुलुम में समुद्र के किनारे की पोस्ट डाली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News