ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती

6/9/2020 4:44:39 PM

भोपाल: बीजेपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को भी उसी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है कि सिंधिया को दो दिनों से बुखार था, और उनके गले में खऱाश भी थी। जिसके बाद मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सिंधिया और उनकी मां को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है।   

भाजपा में शामिल होने के बाद लंबे समय से सिंधिया ग्वालियर नहीं पहुंचे हैं। उपचुनाव को लेकर सिंधिया समर्थक उनका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोना के कुछ लक्षण थे। जब उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया तो वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।



चार दिन पहले किया गया भर्ती...
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया है। सिंधिया में कोरोना के सिम्टम्स थे। उनकी मां में कोई भी ऐसे लक्षण नहीं थे। लेकिन आज दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप की स्थिति है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाना हाल...
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिंधिया के बारे में जैसे ही पता चला तो उन्होंने तुरंत ही फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।
 


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने की जल्द ठीक होने की कामना... 
बता दें कि सिंधिया को कोरोना पॉजिटिव की खबर फैलते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने भी ट्वीट कर सिंधिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 'ज्योतिरादित्य सिंधिया जी व आदरणीय राजमाता साहब के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रभु से प्रार्थना करता हूं'।

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar