Punjab Kesari MP ads

कोरोना को मात देकर लौटे ज्योतिरादित्य सिंधिया, CM शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

Tuesday, Jun 16, 2020-12:14 PM (IST)

भोपाल: बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से जंग जीत कर घर वापस लौट आए हैं।  वे अभी दिल्ली में ही अपने आवास पर हैं। ये जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है। उनकी माताजी, श्रीमंत राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना।'

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुखार, खांसी और गले की खराश होने के कारण 9 जून को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जांच में ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और दोनों का इलाज चल रहा था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News