MP की राजनीति में जारी है ट्विटर वॉर, कैलाश ने किया सोनिया गांधी पर हमला

1/11/2019 5:37:22 PM

इंदौर: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पुर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सोनिया गांधी के सीट रायबरेली के बस स्टैंड की एक फोटो डाली है। इस ट्वीट में कैलाश ने बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था को लेकर तंज कसा है। 
 

 

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि, 'सुना है विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है, रायबरेली का बस अड्डा??? यह परिहास है, रायबरेली की जनता का !!! आजादी के बाद से ही रायबरेली गांधी परिवार की जागीर सा बन गया है, खुद माननीय सोनिया गांधी 18 वर्ष से वहां की सांसद हैं, जो अपने क्षेत्र के एक बस अड्डा की हालत नहीं बदल पाईं !!





बता दें कि रायबरेली पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया की गृह लोकसभा क्षेत्र है। बीते 18 वर्षों से सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव अब नजदीक हैं। इसके चलते सभी पार्टियों में अब आरोप प्रत्यारोप का दौर चालू हो चुका है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar