कालीचरण को मिली जमानत, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की थी विवादित टिप्पणी

4/1/2022 7:23:26 PM

रायपुर(शिवम दुबे): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट में अरविंद कुमार चंदेल की कोर्ट से आज कालीचरण को जमानत मिली है। कालीचरण को यह जमानत 1 लाख रुपए के बांड और 50 हजार डिपॉजिट करने की शर्त पर मिली है। कालीचरण राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले में पिछले 90 दिनों से जेल में बंद थे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर काफी अपशब्द बोले थे जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को नमन करता हूं कि उन्होंने उस ... को मार डाला। इसके बाद कालीचरण को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News