शहीद अश्विनी पंचतत्व में विलीन, कमलनाथ और शिवराज ने दी श्रद्धांजलि, पढ़िए 16 फरवरी की बड़ी खबरें

2/16/2019 7:27:00 PM

भोपाल: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन का हाथ होना बताया जा रहा है। हमले को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कायराना करार दिया है। उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान को यह हरकत बहुंत महंगी पड़ेगी। देश का खून खोल रहा है'। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने भी साफ कर दिया है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दुनिया भर में हमले की निंदा हो रही है' इंदौर से भोपाल और दिल्ली से ग्वालियर के बीच 'वंदे भारत एक्सप्रेस' चलाई जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में दिल्ली से वाराणसी के बीच सफर करते समय यह घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 'ऐसी 30 और ट्रेन बनाने के लिए टेंडरिंग अगले माह हो जाएंगी।'

पढ़िए आज की बड़ी खबरें

  • शिवराज बोले, 'देश का खून खौल रहा है, पाकिस्तान को यह हरकत बहुत महंगी पड़ेगी'
    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन का हाथ होना बताया जा रहा है। हमले को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कायराना करार दिया है। उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान को यह हरकत बहुंत महंगी पड़ेगी। देश का खून खोल रहा है'। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री ने भी साफ कर दिया है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दुनिया भर में हमले की निंदा हो रही है'



     

  • पाकिस्तान का पुतला जलाकर आतंक का विरोध कर रहे युवक के कपड़ों में लगी आग, मचा हड़कंप
    पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जनता का गुस्सा अभी चरम पर है। हमले के दूसरे दिन शुक्रवार को शहरभर में विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया। लालबाग में पाकिस्तान का पुतला जलाते समय एक युवक के शर्ट में आग लग गई। जान बचाने के लिए वह भीड़ में भागा। लोगों ने उसका शर्ट उतार कर आग बुझाई। आग से युवक को मामूली चोटें आई है।



     

  • इंदौर से भोपाल और दिल्ली से ग्वालियर के बीच चलेगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस'
    इंदौर से भोपाल और दिल्ली से ग्वालियर के बीच 'वंदे भारत एक्सप्रेस' चलाई जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में दिल्ली से वाराणसी के बीच सफर करते समय यह घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 'ऐसी 30 और ट्रेन बनाने के लिए टेंडरिंग अगले माह हो जाएंगी।'


     

  • छात्र हिमांशु की चिट्ठी का कमलनाथ ने दिया जवाब, कहा- 'समझ रहा हूं परेशानी'
    झाबुआ में रहने वाले 8वीं के एक छात्र ने डीजे के शोर से परेशान होकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखी थी। इस पत्र में बच्चे ने डीजे साउंड को बंद कराने की मांग की थी। 


     

  • बंगलों से नहीं छूट रहा पूर्व मंत्रियों का मोह, अब देना होगा दस गुना किराया
    मध्यप्रदेश में सरकार बदले दो महीने हो गए हैं, लेकिन पूर्व मंत्रियों ने सरकारी बंगले अभी तक खाली नहीं किए हैं। यही वजह है कि कई वर्तमान मंत्रियों को  बंगले आवंटित नहीं हो सके हैं। कांग्रेस सरकार ने पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके लिए सरकार की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन फिर भी पूर्व मंत्रियों ने बंगले खाली नहीं किए हैं।


     

  • Video: पुलवामा आतंकी हमला: मुस्लिम संघ ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर जताया विरोध
    जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों के शहीद होने की घटना के बाद लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। शहर में शुक्रवार को जगह-जगह लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक कर रोष जताया और मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिले में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकलते ही पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग करते हुए आवाज बुलंद की। शहर में अन्य जगहों पर भी पाकिस्तान का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया।


     

  • Video: शहीद अश्विनी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई
    पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जबलपुर के जवान अश्वनी कुमार काछी का पार्थिक शरीर उनके पैतृक जिले जबलपुर पहुंच चुका है। शहीद अश्विनी के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। बेसुध हो रही मां के आंसू थम नहीं रहे और पिता, बेटे की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।


  • सपाक्स की चेतावनी, 18 जनवरी को होगा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
    गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्यों में मोदी सरकार द्वारा सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने का लाभ मिलना शुरू हो गया है। लेकिन प्रदेश में अब भी सवर्णों को इसका इंतजार है। प्रदेश में इसको लेकर अभी कोई शुरुआत नही की गई है, जिसके कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। भाजपा सांसद भगीरथ प्रसाद और करणी सेना के बाद अब सपाक्स में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया है और उन्होंने कमलनाथ सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सपाक्स 18  फरवरी को बजट सत्र के दौरान सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। इसमें सपाक्स के सहयोगी दलों के अलावा सामान्य वर्ग के लोग भी शामिल होंगे।

     

  • बंगलों से नहीं छूट रहा पूर्व मंत्रियों का मोह, अब देना होगा दस गुना किराया
    मध्यप्रदेश में सरकार बदले दो महीने हो गए हैं, लेकिन पूर्व मंत्रियों ने सरकारी बंगले अभी तक खाली नहीं किए हैं। यही वजह है कि कई वर्तमान मंत्रियों को  बंगले आवंटित नहीं हो सके हैं। कांग्रेस सरकार ने पूर्व मंत्रियों को बंगला खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके लिए सरकार की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन फिर भी पूर्व मंत्रियों ने बंगले खाली नहीं किए हैं।


     

  • कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें, नेत्री करुणा शर्मा ने सपाक्स का थामा हाथ
    कांग्रेस सरकार से नाराज चल रही नेत्री करुणा शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर सपाक्स का दामन थाम लिया है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया  को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भेज दिया था। इसके बाद उन्हें सपाक्स में प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिल गया।

     

  • 'वेलेंटाइन डे' पर प्रेमी जोड़े से लिए 20 हजार रूपए, SI और कांस्टेबल सस्पेंड
    वैलेंटाइन डे पर एसआई और कांस्टेबल को प्रेमी जोड़ी से पैसे लेना मंहगा पड़ गया। एसपी सचिन अतुलकर ने कार्रवाई कर उन्हें निलंबित कर दिया है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar