कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, BJP प्रत्याशी की मां का भी हुआ कर्जमाफ, कृषि मंत्री ने दी जानकारी

10/18/2019 11:39:11 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश के झाबुआ में उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते बीजेपी कमलनाथ सरकार पर कर्जमाफ नहीं करने का आरोप लगा रही है। इसी बीच कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सचिन यादव ने ट्वीट के माध्यम से कर्जमाफी की एक और लिस्ट जारी की है बड़ी बात ये है कि इस लिस्ट में झाबुआ उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार भानु भूरिया की मां का नाम भी शामिल है।
 


कैबिनेट मंत्री सचिन यादव ने ट्वीट कर किसान कर्जमाफी की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में आप देख सकते हैं की बीजेपी उम्मीदवार भानु भूरिया की मां वरदी भूरिया का एक लाख से ज्यादा का कर्जमाफ हुआ है। ट्वीट में सचिन ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लेते हुए लिखा है कि भाजपा वाले झाबुआ में बोल रहे हैं किसानों का कर्ज़ माफ नही हुआ जबकि हकीकत यह है कि झाबुआ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया की माताजी का ही 1 लाख से ज्यादा का कर्ज माफ हुआ है। भाजपा अब भारतीय झूठी पार्टी बन गई है।



कृषि मंत्री के द्वारा जारी की गई लिस्ट में बीजेपी कैंडिडेट की मां का नाम आने के बाद सियासत गरमा गई है। क्योंकि इसके पहले भी जो लिस्ट आई थी उसमें शिवराज के भाई का कर्जमाफ हुआ था, उसे लेकर भी प्रदेश में सियासी युद्ध देखा गया था। हालांकि सरकार का कहना है कि उसने 50 हजार तक के किसानों का कर्जमाफ कर दिया है, अब दो लाख तक के कर्ज वाले किसानों का कर्जमाफ होना बाकी है।  

'सबका साथ-सबका विकास' में यकीन रखते हैं कमलनाथ के मंत्री जयवर्धन सिंह
 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar