स्थापना दिवस पर राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर कमलनाथ बोले- जरुरी नहीं वे हर कार्यक्रम में मौजूद रहें

12/28/2020 12:50:45 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम से राहुल गांधी के गायब होने पर एक तरफ भाजपा नेता जमकर बरस रहे हैं तो दूसरी ओर मध्य प्रदेश के पीसीसीचीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ उनके बचाव में उतर आए हैं। कमलनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राहुल गांधी की विदेश यात्रा का कार्यक्रम पहले से ही बना हुआ था। इसलिए वे चले गए। वे कांग्रेस के हर कार्यक्रम में मौजूद रहे ये जरुरी तो नहीं।



दरअसल, आज कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इटली दौरे पर हैं। कांग्रेस ने इसे उनकी निजी यात्रा बताया है। राहुल की यह विदेश यात्रा ऐसे समय में है जब देशभर में किसान आंदोलन हो रहा है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा नेता राहुल गांधी की इटली यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं।



वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी जी का कार्यक्रम पहले से बना हुआ है। स्थापना दिवस का कार्यक्रम हम लोग मना रहा हैं। राहुल गांधी हर कार्यक्रम में उपस्थित रहे यह जरूरी नहीं है।

meena

This news is meena