कमलनाथ बोले- कृषि कानून देश को बर्बाद कर देगा

12/10/2020 1:04:57 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): किसान आंदोलन को लेकर देशभर में मामला गर्माया हुआ है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर जद्दोजहद जारी है। इसी बीच पूर्व सीएम कमलनाथ का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नया कृषि कानून किसानों का शोषण करने वाला कानून है। सरकार हवा में चल रही है। यह देश को बर्बाद कर देगा।

PunjabKesari

बुधवार को इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के बेटे की शादी में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। दिल्ली में राहुल गांधी इस कानून को लेकर राष्ट्रपति से मिले थे। लेकिन राष्ट्रपति का एडवाइजरी रोल है।

PunjabKesari

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि मैं नहीं समझता, इससे कुछ होगा, लेकिन किसानों के लिए लाया यह कानून देश को बर्बाद कर देगा। इस तरह के कानून को लाने से देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरेगी। किसानों के साथ न्याय हो और उन्हें फसल का सही मूल्य मिले। यही कांग्रेस की प्राथमिकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News