Punjab Kesari MP ads

कमलनाथ बोले- भाजपा के संरक्षण में बापू के हत्यारे की पूजा बेहद शर्मनाक

Tuesday, Jan 12, 2021-01:26 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): ग्वालियर में हिंदू महासभा ने रविवार को अपने दौलतगंज स्थित कार्यालय में गोडसे ज्ञानशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान नाथू राम गोडसे की आरती उतारी गई और पूजा अर्चना की गई । इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपत्ति जताई है और ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साथ पूर्व सीएम ने शिवराज सरकार से स्पष्टिकरण भी मांगा है कि भाजपा गांधी विचारधारा के साथ है गोडसे विचारधारा के साथ?

PunjabKesari


पूर्व सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि शिवराज सरकार में प्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्र पिता बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की खुलेआम आरती , महिमामंडन , गोडसे की ज्ञानशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व भाजपा स्पष्ट करे कि वो किस विचारधारा के साथ गांधी की या गोडसे की ? इस तरह के कार्यक्रम कैसे आयोजित हुए ? पूर्व सीएम ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार में ऐसे तत्वों पर कार्यवाही की जाती थी। लेकिन यह शर्मनाक है कि भाजपा सरकार में बापू के हत्यारे की खुलेआम पूजा, आरती, महिमामंडन किया जा रहा है। उसे हीरो की तरह प्रचारित किया जा रहा है और ज़िम्मेदार मौन है ?

hindu mahasabha inaugurated godse s gyanashala

पूर्व सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भाजपा गांधी की विचारधारा के साथ है तो तत्काल इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाए जावे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। अन्यथा यह स्पष्ट हो जायेगा कि इस तरह की गतिविधियों व गोडसे विचारधारा को भाजपा सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

PunjabKesari
आपको बता दें कि ग्वालियर हिंदू महासभा ने रविवार को अपने दौलतगंज स्थित कार्यालय में गोडसे ज्ञानशाला का उद्घाटन किया। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के महिला और पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण की गई फिर पूजा अर्चना के बाद ज्ञानशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नाथूराम गोडसे के जयकारे भी लगाए गए। इस दौरान हिंदू महासभा ने कहा कि कांग्रेस ने 50 सालों तक देश के विभाजन के खिलाफ आवाज उठाने वाले नाथूराम गोडसे के बयानों को कोर्ट के आदेश का हवाला देकर रोके रखा अब कोर्ट ने इस पर से लगा प्रतिबंध हटा दिया है। यह बयान सबके सामने आना चाहिए। इसलिए हिंदू महासभा आने वाली पीढ़ी को देश की आजादी में क्रांतिकारियों के बलिदान और हिंदू महासभा के नेता नाथूराम गोडसे एवं नारायण आप्टे के जीवन परिचय और उनके प्रेरणास्रोत महान क्रांतिकारियों से भी युवा पीढ़ी को अवगत कराएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News