Punjab Kesari MP ads

राहुल गांधी में संस्कारों की कमी, जो पिता की पुण्य तिथि पर विदेश चले गए- कैलाश विजयवर्गीय

Sunday, May 22, 2022-03:26 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी पर साधा निशाना और कहा कि उनमें संस्कारों की कमी है। उनके पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि थी पूरे देश ने उनको श्रद्धांजलि दी साथ ही प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी, कांग्रेस के लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी और हम सब ने भी श्रद्धांजलि दी लेकिन उनके बेटे राहुल गांधी कहां है जरा यह पता तो करिए वह किसी क्लब में बैठे हुए हैं। उनके पुत्र विदेश में बैठे हुए हैं।

PunjabKesari

विजयवर्गीय ने कहा  कि यह संस्कार हैं और इसलिए लोग कांग्रेस छोड़ छोड़ कर आ रहे हैं क्योंकि उनके नेता में नेतृत्व में भारतीयता नहीं है और भारतीय संस्कृति नहीं है। अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान नहीं है नहीं तो क्या कोई बेटा विदेश में छुट्टी मनाने जाएगा। जब उसके पिता की पुण्यतिथि होगी। इसीलिए कांग्रेस छोड़ छोड़ के आ रहे हैं क्योंकि उनके नेतृत्व में देश का विकास नहीं है। आज शहर विकसित हुआ है। प्रदेश विकसित हुआ है। देश विकसित हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में आपने देखा कि 5 राज्यों के चुनाव थे। हम अब चुनाव में थे और इसी बीच यूक्रेन और रशिया का युद्ध हो गया और इसी के बीच में 20 हजार बच्चों को निकाल कर लाना दुनिया कोई देश अपने नागरिकों को नहीं कर पाया और मोदी जी ने सबको बाहर निकाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News