श्मशान घाट में मनाते थे लालजी टंडन अपना जन्मदिन, जानिए उनके बर्थडे से जुड़ा कड़वा सच

7/21/2020 4:19:27 PM

भोपाल: देश दुनिया का शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो जन्मदिन जैसी बड़ी खुशी को श्मशान घाट में मनाता हो लेकिन आपको यह जानकर हैरानी जरुर होगी कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन जिनका आज लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मेंदाता में निधन हो गया वो अपना जन्मदिन श्मशान घाट में ही मनाते थे। इसके पीछे की कहानी भी दिल को छू लेने वाली है। 

PunjabKesari

लालजी टंडन शुरु से ही शिवभक्त थे शायद इसी का असर था कि वैभवशाली जीवन जीने वाले टंडन ने अपना जन्मदिन मनाने का स्थान श्मशान चुना। उनका मानना था कि 'व्यक्ति अपने प्रत्येक जन्मदिन के साथ अपनी मृत्यु के और निकट पहुंच जाता है। वे कहते थे कि मृत्यु हम सबके लिए वरणीय हो, इसके लिए जीवन को निष्काम भाव से जीना जरूरी है। मैं मानता हूं कि मृत्यु जीवन के विश्राम की अंतिम घड़ी नहीं बल्कि आगामी यात्रा की शुरुआत है। इसीलिए मैंने अपना जन्मदिन श्मशान में मनाने का फैसला किया।' 

PunjabKesari
जन्मदिन से जुड़ी खट्टी मिट्ठी यादें
लालजी टंडन की जिंदगी का एक जन्मदिन उनके लिए कड़वी यादें छोड़ गया। दरअसल 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान लालजी टंडन के जन्मदिन पर महिलाओं को को साड़ियां देने का कार्यक्रम आयोजित किया। लेकिन इस दौरान वहां भगदड़ मच गई और कई महिलाओं की मृत्यु हो गई। इसके बाद लालजी टंडन काफी आहत हुए और उन्होंने अपने जन्मदिन पर समर्थकों को किसी भी तरह का समारोह करने पर प्रतिबंध लगा दिया। 

PunjabKesari

लालजी टंडन ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे लेकिन वह हमेशा कहते थे कि भगवान भोलेनाथ सब ठीक करेंगे। उनके कार्यकाल के दौरान मध्य प्रदेश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन इसमें उनकी भूमिका बेदाग रही। यही वजह है कि मध्य प्रदेश के साथ साथ यूपी की राजनीति में वे ऐसी शख्सियत हुआ करते थे जिनसे विपक्षी भी स्नेह करते थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News