गंजबासौदा हादसा: बच्चे को निकालने पहुंचे 2 दर्जन लोग कुएं में गिरे, उनको बचाने वाले भी ट्रैक्टर समेत जमींदोज

7/16/2021 2:28:33 PM

विदिशा(अभिनव चतुर्वेदी): गुरुवार की रात विदिशा गंजबासौदा स्थित लाल पठार गांव के लिए हादसे की रात रही। पहले एक बच्चा कुएं में गिरता है फिर उसके गिरने के बाद लोग बचाने पहुंचते हैं लेकिन मुंडेर के टूटने से 30 से ज्यादा लोग कुएं में गिर जाते हैं। फिर प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू करने पहुंचते हैं तो वो भी ट्रैक्टर समेत कुएं में गिर जाते हैं। आलम यह है कि अभी तक 4 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। कई घायल अस्पताल में भर्ती है। अभी भी 11 लोग लापता हैं। रेस्क्यू जारी है।

PunjabKesari

ये है पूरा घटनाक्रम
विदिशा के गंजबासौदा के लाल पठार गांव में गुरुवार शाम करीब 13 साल का बच्चा अपने भाई के साथ कुएं पर पानी लेने गया। इस दौरान वह कुएं में गिर गया। यह देख उसका भाई दौड़ते हुए गांव की तरफ भागा। रास्ते में उसे जो भी दिखा, उससे रोते हुए कहा कि मेरा भाई रवि कुएं में गिर गया। जिसने भी यह सुना व कुएं की ओर भागा। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और खबर आग की तरह गांव में फैल गई। जैसे जैसे लोग कुएं के पास पहुंच रहे थे वैसे वैसे अंधेरा बढ़ता जा रहा था।

PunjabKesari

कुएं की मुंडेर पर करीब 50 से ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच गए। प्रत्यशदर्शियों की मानें तो जो लोग तैरना जानते थे, वह बच्चे को बचाने के लिए कुएं में कूद गए। और कुछ लोग मुंडेर पर खड़े होकर रस्सी की मदद से रवि को तलाशने लगे। लेकिन रवि का कुछ भी पता नहीं चला। इसी बीच अचानक से कुएं की मुंडेर धंस गई। मुंडेर पर खड़े सारे के सारे लोग कुएं में गिर गए और उनके ऊपर मिट्टी का मलबा गिर गया। गिरने वालों की संख्या करीब 30 बताई जा रही है। हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। तब तक अंधेरा भी बढ़ गया था।

PunjabKesari

अब तक स्थानीय अधिकारियों को समझ आ गया था कि हादसा बहुत बड़ा है। डूबने वालों को बचाने के लिए स्थानीय संसाधनों के सहारे रेस्क्यू शुरु किया गया। सीएम शिवराज भी विदिशा में ही मौजूद थे उनके निर्देश पर भोपाल से एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन और कुएं से पानी निकालना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच एक और बड़ा हादसा हो गया राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने वाले 4 होमगार्ड ट्रैक्टर समेत कुएं में गिर गए। जिनमें से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन 1 अभी भी लापता है।

PunjabKesari

ट्रैक्टर गिरने से कुएं के अंदर फंसे लोगों को और नुकसान पहुंचा। रात होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी बढ़ती जा रही थी। कुएं के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी और उनमें रेस्क्यू देरी से शुरु होने का रोष था। फिर भी कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। 4 की मौत हो चुकी है 11 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News